हर किसी का यह सपना होता है की उसका फोटो गूगल में आये और लोग जब उनका नाम सर्च करें तो उनका फोटो गूगल में मिलें या दिखे। लेकिन अभी के समय में यह फीचर्स फेमस लोगो जैसे एंटरटेनर , बॉलीवुड स्टार्स अलग अलग कंपनी के CEO , राजनेता इत्यादि का दिखता है। लेकिन गूगल अब एक ऐसा फीचर्स लेके आया है जिससे कोई वयक्ति खुद गूगल में ला सकता है। तो अगर आप भी खुद को गूगल सर्च में लाना चाहते है और यह जानना चाहते है की Google Add me To search क्या है तो आप इस पोस्ट को लगातार पढ़ते रहिये।
अगर आप कोई एक बिजनेस चलते है तो आप खुद का विजिटिंग कार्ड जरूर रखते होंगे ताकि आप उस कार्ड को लोगो को दें सके जिसकी मदद से लोग आपके बारे में और आपके बिजनेस के बारे में जान सके और आपका बिजनेस आगे बढ़ सके। लेकिन अब यही काम गूगल करने जा रहा है। गूगल हमेसा कोई न कोई अच्छा फीचर्स लांच करते रहता है जिससे आपकी जिंदगी और भी ज्यादा आसान हो सके और यही गूगल का मकसद भी है और इसी कड़ी में गूगल ने इंडिया में लांच किया है एक नया फीचर्स जिसका नाम है Google Add Me To Search . तो चलिए अब हम बात करते है इस फीचर्स के बारे में और जानते है की आप किस प्रकार से खुद को गूगल में ला सकते है।
Contents
Google Add Me To Search क्या हैं ?
गूगल ऐड मी टू सर्च गूगल द्वारा लांच किया गया एक ऐसा फीचर्स है जिसके माध्यम से आप खुद के बारे में गूगल को बता सकते है और फिर गूगल उन जानकारियों को एक साथ जोड़कर आपके बारे में एक डिटेल्स बनाकर गूगल में दिखाएगा। यानि की जब भी कोई आपका नाम गूगल पर सर्च करेगा तब आपके द्वारा प्रोवाइड किया गया जानकारी को गूगल सर्च रिजल्ट में दिखाया जिसकी मदद से दूसरे लोगो को आपके बारे में जानकारी मिल सके।
पहले यह फीचर सिर्फ फेमस लोगो तक ही था जब कोई भी यूजर किसी फेमस व्यक्ति को गूगल में सर्च करता था तब गूगल अपने नॉलेज बेस के आधार पर उसके बारे में दिखाता था। लेकिन यह सिर्फ राजनेता , बॉलीवुड स्टार्टस , और फेमस परसनलिटी के लिए ही था लेकिन अब गूगल यह फीचर्स आम लोगो के लिए भी बना दिया है इसीलिए अब आप भी अपने बाजरे में गूगल को बताकर खुद को गूगल में ला सकते है ताकि दूसरे लोग भी आपके बारे में जान सके।
मुझे उम्मीद है अब आप समझ चुके होंगे की Google Add Me To Search क्या है और गूगल ने इसे क्यों और किसके लिए बनाया है अब आपके मन में यह सवाल होगा की आप किस प्रकार से इसका प्रयोग करके खुद को गूगल सर्च में ला सकते है। तो चलिए अब हम इसके बारे में जानते है की आप किस प्रकार से इस फीचर्स का प्रयोग कर सकते है।
गूगल Add Me To Search का उपयोग कैसे करें ?
आप इस फीचर Google Add Me To Search का प्रयोग करके बहुत ही आसानी से खुद को गूगल में ला सकते है इसे Google People Card भी कहा जा रहा है। अब अगर आप भी खुद का गूगल पीपल कार्ड का उपयोग करके खुद को गूगल में लाना चाहते है तो अब मैं आपको यह बताने जा रहा हूँ की आप किस प्रकार से खुद को इसका उपयोग करके गूगल में ला सकते है।
1. सबसे पहले आप गूगल ओपन करें।
2. फिर आप गूगल पर “Add Me Search ” टाइप करे।
3. अब आपके सामने कुछ ऐसा फीचर्स आएगा इसमें आप Get Started पर क्लिक करे।
4. अब आप अपने गूगल अकाउंट में लॉग इन करे।
5. अब आपके सामने कुछ ऐसा फीचर्स आएगा।
6. इसमें आपको अपने बारे में सभी डिटेल्स डालना है
- पहले अपना पूरा नाम डालें।
- फिर आप जिस स्थान पर रहते है उसे डालें।
- फिर यहाँ पर आपको अपने बारे में 350 शब्दो में लिखना है।
- उसके बारे में जो काम करते है उसके बारे में लिखना है।
- अब आप काम ,एजुकेशन ,होमटाउन ,वेबसाइट ,सोशल प्रोफाइल लिंक्स ,ईमेल और फ़ोन नंबर दें।
आप यह सब डेटल देने के बाद आप एक बार प्रीव्यू करके सेव कर दें।
अब आपका पूरा डिटेल जो आपने गूगल में दिया है उसे गूगल द्वारा चेक करके पब्लिश कर फिर आपके द्वारा प्रोवाइड किया गया एप्लीकेशन गूगल में शो करना शुरू हो जायेगा। जब गूगल आपके द्वारा दिए गए डिटेल्स को अप्प्रोवा कर देगा तब कोई भी अगर आपका नाम गूगल में सर्च करता है तब उसे वही पीपल कार्ड दिखाई देगा जो आपने गूगल में सबमिट किया गया।
तो मुझे उम्मीद है अब यह जान चुके होंगे की आप किस प्रकार से ऐड मी टू सर्च का पयोग करके खुद को गूगल में ला सकते है। लेकिन अब आपके मन में यह सवाल होगा की इस add me to search उपयोग करके क्या फायदा है तो चलिए अब हम इन्ही फायदो के बारे में बात करते है।
People Card के इस्तेमाल करने के क्या फायदे है ?
बहुत सारे लोग का अब यह सवाल होगा की हमें इस फीचर का उपयोग क्यों करना चाहिए। तो इसके इस्तेमाल करने के बहुत सारे फायदे है आप इसका इस्तेमाल करके बहुत सारे फायदे प्राप्त कर सकते है तो चलिए अब हम उन फायदों के बारे में बात करते है।
- इसके आपके बारे में लोगो को पता चलेगा।
- आप और भी ज्यादा पॉपुलर होंगे।
- आपके सोशल मीडिया फोल्लोवेर बढ़ेंगे।
- आपके परसनल ब्रांडिंग बढ़ेगी।
- इंटरनेट पर आपके बारे और फोटो दिखाई जाएगी।
गूगल Add Me To Search के बारे में
तो दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको अब समझ चूका होगा की google add me to search क्या है और यह कैसे काम करता है आप चाहे तो इस फीचर का उपयोग करके खुद को गूगल में ला सकते है। मैंने आपको यहाँ पर बताया की google add me to search क्या है और यह इसके इस्तेमाल करने के क्या फायदे है। मै उम्मीद करता हूँ की आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा और आप इस पोस्ट को पढ़ कर गूगल में अपना खुद का people card का उपयोग कर पाएंगे। अगर आपको add me to search को लेकर कोई भी सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। इसके आलवा अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो आप कमेंट कर के बता सकते है और इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते है।
nyc post guide
Thank You Mohit Ji .